IND vs ENG 3rd Test: तीसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद और मोइन अली को पवेलियन भेजा. जडेजा ने 273 मैच में 450 विकेट ले चुके हैं. जडेजा 10 बार 5 विकेट चटकाए है. जडेजा ने 32 की औसत से 4716 रन भी बनाए हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल हैं.

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (Series) का तीसरा मुकाबला लीड्स (Leeds) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में अनोखा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है. रविंद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दो विकेट लिए. इसके साथ ही उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी 20 प्रारूप को मिलाकर 450 विकेट हो गए हैं. जडेजा ने 4500 से अधिक रन भी बनाए हैं. रविंद्र जडेजा से पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने किया था.  ENG vs IND 3rd Test Day 3: लीड्स में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, तीसरे दिन बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद और मोइन अली को पवेलियन भेजा. जडेजा ने 273 मैच में 450 विकेट ले चुके हैं. जडेजा 10 बार 5 विकेट चटकाए है. जडेजा ने 32 की औसत से 4716 रन भी बनाए हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल हैं. जडेजा ने ना सिर्फ बल्ले और गेंद से बल्कि अपनी फील्डिंग से भी लोगों को चौकाया हैं. जडेजा के नाम 120 कैच दर्ज हैं.

दूसरी तरफ पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने 356 मैच में 687 विकेट चटकाए है और 9031 रन बनाए हैं. इस दौरान कपिल देव ने ने 9 शतक भी ठोके थे और 24 बार 5 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने 55 टेस्ट मैच में 223 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 बार 5 और एक बार 10 विकेट चटकाए हैं. वनडे में जडेजा ने 188 विकेट झटके हैं. वहीं, टी20 में जडेजा ने 50 मैचों में 39 विकेट लिए हैं.

बता दें कि हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा 180 गेंद में 15 चौके की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली 94 गेंद में छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है. आज पूरा दिन टीम इंडिया बल्लेबाजी करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी