IND vs ENG 3rd Test: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर दिया बड़ा चौकाने वाला बयान, कहीं ये बातें

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की रणनीति को लेकर कहा कि टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में सिर्फ किसी मैच बचाने के लिए नहीं खेल रही. हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते है. रोहित ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाने के लिए खेल रहे हैं और पुजारा भी इसी मकसद के साथ मैदान पर उतरे.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credits: ICC)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 180 गेंद में 15 चौके की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 94 गेंद में छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है.  ENG vs IND 3rd Test Day 3: लीड्स में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, तीसरे दिन बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला हैं. पुजारा के फॉर्म में आने के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया हैं. लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि टीम मीटिंग में कभी भी पुजारा की फॉर्म पर बातचीत नहीं हुई. रोहित शर्मा ने कहा कि पुजारा मानसिक तौर पर फॉर्म में थे. टीम इंडिया ने कभी उनकी बल्लेबाजी पर बातचीत नहीं की. लोगों की याददाश्त शायद थोड़ी कमजोर है. पुजारा ने टीम इंडिया के लिए बीते सालों में बहुत कुछकिया है.

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की रणनीति को लेकर कहा कि टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में सिर्फ किसी मैच बचाने के लिए नहीं खेल रही. हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते है. रोहित ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाने के लिए खेल रहे हैं और पुजारा भी इसी मकसद के साथ मैदान पर उतरे. पिछली कुछ पारियों में पुजारा के बल्ले से रन नहीं निकले लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इस बीच उनकी क्वालिटी में कोई कमी आई.

दूसरी पारी में रोहित शर्मा 59 रन बनाकर आउट आउट हुए. रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 82 रनों को साझेदारी हुई. आज मैच का चौथा दिन हैं. टीम इंडिया आज पुरे दिन बल्लेबाजी करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल