Ind Vs Eng 3rd Test Match 2021: दूसरी मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने किया ये बड़ा बदलाव

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा एवं चौथा मुकाबला क्रमशः 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

Ind Vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा एवं चौथा मुकाबला क्रमशः 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की वापसी हुई है, वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली (Moeen Ali) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला डे-नाईट खेला जाएगा. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने मोईन अली (Moeen Ali) के बारे में बात करते हुए कहा कि मोईन अली इंग्लैंड (England) वापस जा रहे हैं. रूट ने बताया कि मोईन अली ने खुद इंग्लैंड जाने का फैसला किया है और टीम उनके फैसले का सम्मान करती है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd Test: मैच के दौरान म्यूजिक पर थिरके Ravichandran Ashwin, वीडियो आप मिस नही कर सकते

इस प्रकार है इंग्लैंड की टीम:

रॉरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, डैन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स (उपकप्तान), ओली पोप, डॉम बैस, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक क्राउली, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जैक लीच, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड