Ind Vs Eng 2nd Test 2021: क्या चेपक में 5 दिन का टेस्ट खेला जा सकता है? Ravichandran Ashwin ने कही बड़ी बात

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही है और टीमों को इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए एक बैंचमार्क सेट करने की जरूरत है.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits- Facebook)

Ind Vs Eng 2nd Test Match 2021: भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही है और टीमों को इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए एक बैंचमार्क सेट करने की जरूरत है. पिच को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या यह पिच उस तरह की पिच है, जिस पर पांच दिन का टेस्ट मैच खेला जा सकता है.

मैच के दूसरे दिन रविवार को पांच विकेट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह इस बात से अवगत नहीं हैं कि पिच को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास किसी तरह की कोई शिकायत है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार जीत पर बोले रविचंद्रन अश्विन, हार की भविष्यवाणी करने वालों को दिया यह करारा जवाब

अश्विन ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, " अगर इसे लेकर उनके पास कोई शिकायत है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है. खिलाड़ी जब इस तरह की परिस्थितियों का सामना करते हैं तो ऐसी चीजें स्वभाविक होती है. ईमानदारी से कहूं तो इस पिच पर सात दिन खेले हैं और इंग्लैंड ने हमें कड़ी टक्कर दी है."

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलने वाली पिचों पर खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. अश्विन ने कहा, " चाहे आप स्पिन अनुकूल या फिर तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर खेलें समय दर समय यह अधिक चुनौतीपूर्ण होगी. अगर गेंद 140-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से आती है तो इसे खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. आप अपना समय लीजिए और इसका सामना कीजिए."

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd Test: जीत के बाद मैच के सबसे बड़े सितारे रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के बारे में कही बड़ी बात

भारतीय आफ स्पिनर ने कहा कि स्पिन की मददगार वाली पिचों पर बल्लेबाजों को रन बनाने की उम्मीद ज्यादा होती है. अश्विन ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिचों पर खेलते हैं तो आपको धर्य रखना होता है. शुरुआत में आपको संयम बरतना पड़ता है और फिर आप बोर्ड पर रन लगा सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड