IND vs ENG, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, आदिल राशिद लौटे पवेलियन
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. इस बीच दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को आठवां बड़ा झटका लगा हैं. आदिल राशिद 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 297/8.

इंग्लैंड की टीम का आठवां विकेट गिरा: