IND vs ENG 1st Test 2025 Day 3 Scorecard, Stumps: बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल जल्दी ख़त्म, भारत ने 2 विकेट खोकर जोड़े 90 रन, इंग्लैंड पर हासिल की 96 रनों की बढ़त, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन टीम इंडिया के नियंत्रण में रहा. भारत ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और उसे इंग्लैंड पर 96 रनों की बढ़त मिल चुकी है.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन टीम इंडिया के नियंत्रण में रहा. भारत ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और उसे इंग्लैंड पर 96 रनों की बढ़त मिल चुकी है. पहली पारी में 471 रन बनाने के बाद भारत ने गेंदबाज़ी में भी दम दिखाया और इंग्लैंड को 465 रन पर रोक दिया था.  दूसरी पारी की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल (4) जल्दी आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी की. सुदर्शन ने 30 रन बनाए जबकि कप्तान शुभमन गिल अंत में 6 रन बनाकर नाबाद हैं. केएल राहुल 47 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली. टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर इन दिग्गजों ने मचाया तांडव, शुभमन गिल बने ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान, यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया की पहली पारी

लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. जिसमें टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए. यशस्वी ने 158 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में 134 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. शुरुआत में केएल राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन साई सुदर्शन और करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. निचले क्रम में जडेजा (11), शार्दुल ठाकुर (1), जसप्रीत बुमराह (0) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) टिक नहीं सके. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट झटके, जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को 1-1 सफलता मिली. क्रिस वोक्स को कोई विकेट नहीं मिला.

इंग्लैंड टीम की पहली पारी

जिसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए, जिसमें ओली पोप (106) और हैरी ब्रुक (99) की शानदार पारियां प्रमुख रहीं. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए. इसके बाद डकेट (62) और पोप ने पारी को संभाला. जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने, जबकि ब्रुक शतक से एक रन दूर रह गए. जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 24.4 ओवर में 5 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने 2, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को कोई सफलता नहीं मिली. भारत की इस मजबूत पारी ने टीम को मैच में अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है.

Share Now

Tags

ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 1st Test 2025 Preview IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG Headingley Test IND vs ENG Preview India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant Shubman Gill Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत ऋषभ पंत सेंचुरी जसप्रीत बुमराह जसप्रीत बुमराह 5 विकेट टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा पहला टेस्ट 2025 भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल शुभमन गिल शतक हैरी ब्रूक

\