क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Stumps: पहले दिन का खेल ख़त्म, टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 359 रन, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल 127* और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65* रन बनाकर नाबाद लौटे

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Stumps: पहले दिन का खेल ख़त्म, टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 359 रन, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बना लिए. कप्तान शुभमन गिल 127* और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65* रन बनाकर नाबाद लौटे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, 93 साल में पहली बार भारतीय क्रिकेटर ने किया अनहोनी कारनामा

दिन की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज़ में की. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 158 गेंदों में 101 रन की आकर्षक शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने पहले केएल राहुल (42) के साथ 91 रनों की साझेदारी की और फिर शुभमन गिल के साथ 130 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, बेन स्टोक्स ने दो अहम विकेट झटकते हुए इंग्लैंड को वापसी की थोड़ी उम्मीद जरूर दी, लेकिन कप्तान गिल और पंत की अटूट जोड़ी ने उसे फिर दूर कर दिया.

शुभमन गिल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए 175 गेंदों में 127 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और एक छक्का जड़ा. दूसरी ओर, ऋषभ पंत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 102 गेंदों में 65 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की बात करें तो ब्रायडन कार्स और स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला, लेकिन क्रिस वोक्स (19 ओवर, 89 रन), जोश टंग (16 ओवर, 75 रन) और शोएब बशीर (21 ओवर, 66 रन) कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है और उसकी निगाहें अब 500 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने पर होंगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड को वापसी के लिए जल्दी विकेट निकालने होंगे वरना मुकाबला पहले ही दिन से हाथ से फिसल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).