IND VS AUS T-20 2018: कैसे रोक पाएंगे कंगारू गेंदबाज विराट का बल्ला, देखिए कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आगाज 21 नवम्बर से तीन मैचों की T-20 श्रृंखला से शुरू हो रहा है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद भारत की प्रतिद्वंदिता अगर किसी टीम से होती है तो वह कंगारू टीम ही है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo Credit: IANS)

IND VS AUS T-20 2018: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आगाज 21 नवम्बर से तीन मैचों की T-20 श्रृंखला से शुरू हो रहा है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद भारत की प्रतिद्वंदिता अगर किसी टीम से होती है तो वह कंगारू टीम ही है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान मैच का रोमांच अपने पराकाष्ठा पर होती है. जी हां जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलियाई दौरा नज़दीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे भारतीय रन मशीन विराट कोहली का जिक्र भी बढ़ता जा रहा है. विश्वभर की पिचों पर रनों का अम्बार खड़ा करने वाले कोहली का ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर भी कमाल का रिकॉर्ड है. यहाँ की पिचों पर विराट का बल्ला गरजता भी है और बरसता भी है. इसी रन मशीन के चलते धोनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में क्लीन स्वीप किया था.

हम आपको बता दें कि विराट का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में लगातार आग उगलता रहा है. विराट ने कंगारुओं के खिलाफ पिछली पांच पारियों में 90*, 59*, 50, 82* और 22* रनों की शानदार पारियां खेली हैं. इस दौरान वह केवल एक बार ही आउट हुए हैं. इन पाचों ही मैचों में टीम इंडिया विजयी भी रही है. इन पांच पारियों में विराट का औसत 303 का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 पारियों में विराट ने 66.83 की औसत से 401 रन बनाये हैं. यह भी पढ़ें- आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने मारी बाजी

हम आपको बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में, दूसरा मेलबर्न में और तीसरा मैच सिडनी में खेला जाएगा. इन तीनों ही पिचों पर विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है. वहीं अगर दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो वार्नर और स्मिथ के बिना आरोन फिंच की कप्तानी में इस ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम ने पिछले 10 मैचों में महज 1 मैच जीती है. यह टी20 श्रृंखला विश्व की नम्बर 2 और 3 की टीमों के बीच होगा, इसलिए कोई टीम एक दुसरे को हलके में नही लेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस खिलाडी की कमी कोहली को सबसे ज्यादा खलेगी

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड