Ind vs Aus: प्रेग्नेंट पत्नी को घर पर छोड़ मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के हमले झेलने के लिए तैयार है रोहित शर्मा

आपको याद दिला दें कि जब जीवा धोनी का जन्म हुआ था तब पूर्व कप्तान धोनी भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ही थे. उन्हें भी अपनी बेटी को गोद में लेने के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा था.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. 1-1 से बराबरी पर चल रही सीरीज में दोनों ही टीम जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी के लिए दोनों ही टीम मेलबर्न के मैदान में पसीना भी बहा रही हैं. पर्थ में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम अगले मुकाबले से पहले पूरी तरह तैयार हो रही है. इस मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. कप्तान कोहली ने सलामी बल्लेबाजों के आलावा टीम में कई बदलाव भी किए हैं.

टीम से केएल राहुल, मुरली विजय और उमेश यादव की छुट्टी कर दी गई हैं. वहीं, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया हैं. बता दें कि इस समय वन-डे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका प्रेग्नंत हैं. वो मुंबई में ही हैं. ऐसे समय में जब रितिका को रोहित की सबसे ज्यादा जरुरत है वो ऑस्ट्रेलिया में अपना फर्ज निभा रहे हैं. वो बुधवार से 5 दिनों तक टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरेंगे. उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा हैं.

वैसे आपको याद दिला दें कि जब जीवा धोनी का जन्म हुआ था तब पूर्व कप्तान धोनी भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ही थे. उन्हें भी अपनी बेटी को गोद में लेने के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

VIDEO: मेलबर्न में नस्लीय हमले में भारतीय सिख नर्स Harmanpreet Singh घायल, हमलावरों ने ‘इंडियन डॉग’ कहकर किया अपमानित; जानें पीड़ित के बारे में

\