IND vs AUS 4th Test 2021: पहली पारी में 369 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, गाबा में नटराजन, सुंदर और ठाकुर ने दिखाया दम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 369 रन बनाए हैं. टीम के लिए पहली पारी में मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 108 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली.

टीम इंडिया (Photo Credits: ICC)

IND vs AUS 4th Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन (Brisbane) स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 369 रन बनाए हैं. टीम के लिए पहली पारी में मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने 108 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. लाबुशेन ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 204 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए.

मार्नस लाबुशेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने चार गेंद में एक, मार्कस हैरिस ने 23 गेंद में पांच, स्टीव स्मिथ ने 77 गेंद में पांच चौके की मदद से 36, मैथ्यू वेड ने 87 गेंद में छह चौके की मदद से 45, कैमरन ग्रीन ने 107 गेंद में छह चौके की मदद से 47, कप्तान टिम पेन ने 104 गेंद में छह चौके की मदद से 50, पैट कमिंस ने आठ गेंद में दो, मिचेल स्टार्क ने 35 गेंद में एक छक्का की मदद से नाबाद 20, नाथन लियोन ने 22 गेंद में चार चौके की मदद से 24 और जोश हेजलवुड ने 27 गेंद में दो चौके की मदद से 11 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th Test 2021: गाबा में भी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को बनाया निशाना, कहे ये अपशब्द

भारत के लिए पहली पारी में अपना डेब्यू मुकाबला खेल फिरकी गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. सुंदर ने जहां स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन और नाथन लियोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं शार्दुल ठाकुर ने टीम के कप्तान टिम पेन, मार्कस हैरिस और पैट कमिंस को आउट किया.

इसके अलावा तमिलनाडु के स्टार तेज गेंदबाज टी नटराजन ने मार्नस लैबुशेन, मैथ्यू वेड और जोश हेजलवुड को आउट किया. इन गेंदबाजों के अलावा मोहम्मद सिराज ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\