IND vs AUS 4th Test 2021: सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारतीयों को कभी कम मत आंकना

इस सीरीज में सबसे ज्यादा कमाल की पारियां टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने खेली. शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

भारत (India) बनाम ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम  ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से मात दे दी. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया. इस जीत के बाद हर कोई टीम इंडिया की वाहवाही हो रही है. दरअसल पहले टेस्ट मैच में हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ीयों ने इस सीरीज को इंडिया के 4-0 से हारने का दावा किया था.

लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने हार के बाद कहा कि इंडियन्स को कभी भी कम मत आंकना. उन्होंने चैनल 7 से बात करते हुए कहा कि कभी भी इंडियन्स को कम मत आंकों. भारत की आबादी डेढ़ अरब है और उनमे से आप 11 के साथ खेल रहें हैं, तब भी उनका मुकाबला करना मुश्किल है. यह भी पढ़े: IND vs AUS 4th Test 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद Rahul Dravid की जमकर हो रही है प्रसंशा, जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दे कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा कमाल की पारियां टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने खेली. शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे युवा खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया. आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंडिया को 328 रनों का टारगेट मिला था. जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस पारी में पंत ने 138 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके एवं एक छक्का की मदद से 89 रन की नाबाद साहसिक पारी खेली. पंत के अलावा टीम के लिए शुभमन गिल ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

Silver Rate Today, March 17, 2026: उतार चढाव के बीच चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Seddon Park Pitch Report: हैमिल्टन में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\