क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी मना रहे है टीम इंडिया के सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

टीम इंडिया ने मेलबॉर्न टेस्ट में जबरदस्त वापसी करते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. टीम ने आज मेलबॉर्न स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी. इस जीत में पूरे टीम का सयुंक्त प्रयास रहा. मैच खत्म के बाद कई खिलाड़ियों ने इस जीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी मना रहे है टीम इंडिया के सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/Ajinkya Rahane)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: टीम इंडिया ने मेलबॉर्न टेस्ट (Melbourne Test) में जबरदस्त वापसी करते हुए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. टीम ने आज मेलबॉर्न स्थित मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी. इस जीत में पूरे टीम का सयुंक्त प्रयास रहा. मैच खत्म के बाद कई खिलाड़ियों ने इस जीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

इसी कड़ी में टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अश्विन, जडेजा, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मेलबॉर्न टेस्ट में डेब्यू किए युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को बधाई भी दी है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test Video Highlights: अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय शेरों ने ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर किया मजबूर, हिसाब किया बराबर

अश्विन के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी पूरे स्टाफ की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'विशेष टीम, विशेष जीत.

बता दें कि एडिलेड टेस्ट में मिली हार का बदला भी टीम इंडिया ने मेजबान टीम के साथ मेलबॉर्न में चुकता कर लिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को एडिलेड में आठ विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं टीम इंडिया ने अब मेजबान टीम को मेलबॉर्न में आठ विकेट से हराया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).