Ind vs Aus ODI 2020: सपाट पिच पर ये है विराट एंड कंपनी की सबसे बड़ी कमी, जल्द खोजना होगा जवाब

नियमित गेंदबाजों के बैकअप के लिए गेंदबाजी विकल्प की कमी और वनडे प्रारूप में खुद को तेजी से ढालने में असमर्थ होने के कारण भारत को आस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी है जबकि एक मैच और खेला जाना बाकी है. चूंकि वह गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए उनके लिए यह कठिन और जोखिम भरा हो सकता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली, 1 दिसंबर: नियमित गेंदबाजों के बैकअप के लिए गेंदबाजी विकल्प की कमी और वनडे प्रारूप में खुद को तेजी से ढालने में असमर्थ होने के कारण भारत (India) को आस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी है जबकि एक मैच और खेला जाना बाकी है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर लगातार दो वनडे हारने के कारण भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब वह लगातार पांच वनडे मैच हार चुकी है. इससे पहले उसे फरवरी में न्यूजीलैंड से तीन वनडे मैचों में हार मिली थी.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में भी अब सीमित ओवर क्रिकेट में सपाट पिच बनने लगी है. ऐसे में भारतीय गेंदबाज़ वहां उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है. टीम के पास कोई ऐसा पार्ट-टाइम गेंदबाज नहीं है जो बीच की ओवरों में रन-गति को रोक सके.

सिडनी में मिली दो हार ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बहुत बड़ा गैप होने का खुलासा कर दिया है. भारत करीब दो महीने तक टी20 क्रिकेट खेलने के बाद 50 ओवरों के प्रारुप में खुद को ढ़ाल रहा है. कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे में मिली हार के बाद कहा था कि खिलाड़ी अभी तक टी 20 मोड से बाहर नहीं आए हैं. उन्होंने कहा था, " हम टी 20 क्रिकेट खेल रहे हैं. संभवत: जिसका असर हो सकता है. 25 ओवर के बाद बॉडी लैंगवेज अच्छी नहीं थी."

यह भी पढ़ें: Ind vs Aus 2nd ODI 2020: राहुल ने बताई टीम इंडिया की खराब फील्डिंग की वजह

हालांकि, भारत की सबसे बड़ी चिंता एक ऑलराउंड विकल्प की कमी रही है, जो नियमित गेंदबाजों को बैक-अप के रूप में काम कर सके. मेहमान टीम ने रविवार को पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे हार्दिक पांडया से गेंदबाजी कराने की कोशिश की और अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अगर उन्हें बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में जीत हासिल करनी है, तो पांडया को अधिक ओवर फेंकने पड़ सकते हैं.

चूंकि वह गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए उनके लिए यह कठिन और जोखिम भरा हो सकता है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हाल के दिनों तक वनडे में भारत के मैच विजेता स्पिनर थे, उन्होंने दोनों मैचों में 20 ओवरों में 160 रन दिए, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला. भारत को अब कुलदीप यादव की तरफ जाना पड़ सकता है, जिन्होंने हाल के दिनों में बहुत अधिक मैच नहीं खेले है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय टीम का घरेलू सीजन का ऐलान, 4 बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े