Ind vs Aus 1st Test 2020-21: एडीलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, देखें प्लेइंग एलेवेन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे में मिली हार का बदला T20 सीरीज में चुकता करने बाद टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडीलेड स्थित ओवल मैदान में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच डे-नाईट होगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Aus 1st Test Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे पर वनडे में मिली हार का बदला T20 सीरीज में चुकता करने बाद टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट सीरीज (Test Series) में मेजबान टीम के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडीलेड (Adelaide) स्थित ओवल (Oval) मैदान में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच डे-नाईट होगा.

पहले टेस्ट मैच से एक दिन पूर्व भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने एडीलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है. टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को शामिल किया गया है. वहीं टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st Test Series 2020-21: एडिलेड में Virat Kohli के पास इतिहास रचने का मौका

मध्यक्रम की जिम्मेदारी विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, और अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) के कंधों पर है. टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. वहीं विकेटकीपर खिलाड़ी के रूप में रिद्धिमान साहा टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.

बीसीसीआई (BCCI) ने पूर्ण स्पिनर के तौर पर टीम में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है. वहीं तेज गेंदबाज के रूप में तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इसमें अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Test Series 2020: मैथ्यू हेडन को सता रहा है ये डर, कहा- पुजारा की ये कला पूरी कंगारू टीम को कर सकती है परेशान

इसके अलावा बीसीसीआई ने रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में सात खिलाड़ियों को रखा है. जिसमें शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट