Rohit Sharma Milestone: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन बनाने वाले बने चौथे भारतीय खिलाड़ी

रोहित के इस कीर्तिमान ने उन्हें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के साथ खड़ा कर दिया है. सचिन तेंदुलकर 34,357 रनों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जबकि विराट कोहली के 27,910 रन और राहुल द्रविड़ के 24,064 रन उनके पीछे हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 06 दिसंबर (शनिवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम(ACA-VDCA Cricket Stadium) में से खेला जा रहा हैं. रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी 27वें रन के साथ ही रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 20,000 रन पूरे कर लिए हैं. यह कारनामा करने वाले दुनिया के केवल 14वें और भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. 38 वर्षीय रोहित ने इस मुकाम को हासिल करते ही अपने आप को क्रिकेट की महान हस्तियों की श्रेणी में खड़ा कर लिया है. क्विंटन डी कॉक ने 23वें वनडे शतक से कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

रोहित ने इन दिग्गजों की लीग में किया प्रवेश

रोहित के इस कीर्तिमान ने उन्हें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के साथ खड़ा कर दिया है. सचिन तेंदुलकर 34,357 रनों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जबकि विराट कोहली के 27,910 रन और राहुल द्रविड़ के 24,064 रन उनके पीछे हैं. इसके अलावा रोहित के पास अब 50 शतक और 110 अर्धशतक हैं. केवल सचिन तेंदुलकर (100) और विराट कोहली (83) ही भारतीय खिलाड़ियों में 50 से अधिक शतक लगाने वाले अन्य बल्लेबाज हैं.

500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों का भी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा केवल 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अब तक 505 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इस मामले में वे सचिन तेंदुलकर (664), विराट कोहली (556), एमएस धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) के पीछे हैं. इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं.

रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 20 वर्ष की आयु में की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने लगातार प्रदर्शन करके यह मुकाम हासिल किया है. उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बना दिया है. 20,000 रन बनाने की उपलब्धि कोई छोटी बात नहीं है और यह स्थिरता, समर्पण और कौशल का प्रतीक है

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\