ICC Test Championship: आस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष-2 पर कायम

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है.

नाथन लियोन और विराट कोहली(Photo Credits: Getty Images)

सिडनी, 11 जनवरी : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है. भारतीय बल्लेबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच ड्रॉ करा दिया. आईसीसी ने मैच के बाद ट्वीट करते करते हुए कहा, "सिडनी में एक अविश्वसनीय मुकाबले ने दोनों टीमों को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों को बनाए रखने में मदद की है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर है."

न्यूजीलैंड (New zealand) ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अधिकतम 120 अंक हासिल किए थे. कीवी टीम अब 0.70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत 70.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे जबकि आस्ट्रेलिया 73.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है. यह भी पढ़ें : Ind vs Aus 3rd Test: भारतीय शेरों की लगन का लोहा पोंटिंग ने भी माना, इन दीगाजों ने भी टीम को सराहा

लीग के अंत में डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें इस साल जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में खेलेंगी. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\