ICC T20 World Cup 2021: टीम इंडिया ने नामीबिया को नौ विकेट से हराया, यहां देखें अंकतालिका में सभी टीमों की क्या है वर्तमान स्थिति
ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं. दूसरी तरफ ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड,अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया शामिल हैं. फिलहाल ग्रुप ए में इंग्लैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, ग्रुप बी में पाकिस्तान छह अंकों के साथ पहले और अफगानिस्तान दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं.
मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अब अपने आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाते हैं. टी20 क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट खेलते नजर आते हैं. ये मुकाबला 14 नवंबर तक ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे. टीम इंडिया को इस साल टी20 विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़े: IND vs SCO, ICC T20 World Cup 2021: रोहित शर्मा-केएल राहुल ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया
शारजाह में आज खेले गए टी-20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप ए के मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रनों से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली. ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं. दूसरी तरफ ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड,अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया शामिल हैं.
फिलहाल ग्रुप ए में 8 अंकों के साथ इंग्लैंड पहले और 8 अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, ग्रुप बी में पाकिस्तान 10 अंकों के साथ पहले और न्यूजीलैंड 8 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं. टीम इंडिया 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ली हैं.
पाकिस्तान सेमीफाइनल में 11 नवंबर को दुबई में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा.
अंक तालिका पर एक नजर-
ग्रुप ए
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

