T-20 World Cup 2020: इन टीमों को सुपर-12 में मिल गई एंट्री, बांग्लादेश-श्रीलंका लिस्ट से बाहर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा की है. आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि मेजबान टीम के साथ नौ अन्य टीमों को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है.

भारत को मिली सुपर-12 में एंट्री (Photo Credits: Twitter)

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा की है. आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि मेजबान टीम के साथ नौ अन्य टीमों को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है.

आईसीसी पुरुष टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-8 पर रहने वाली टीमों को सुपर-12 स्तर पर सीधे प्रवेश मिला है, वहीं दो अन्य टीमें ग्रुप स्तर पर खेलेंगी. इस ग्रुप स्तर में उनके साथ छह अन्य क्रिकेट टीमें भी होंगी.

ये छह टीमें 2019 में होने वाले क्वालीफायर में संघर्ष कर मुख्य टूर्नामेंट में स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी. ग्रुप स्तर से केवल चार टीमें सुपर-12 में अपनी जगह बना पाएंगी. यह भी पढ़े- 2019 में ये बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

आईसीसी टी-20 ताजा टीम रैंकिंग-

               (Source- आईसीसी)

आईसीसी टी-20 टीमों की रैंकिंग में शामिल शीर्ष-10 टीमों में से आठ टीमें- पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत सुपर-12 में करेंगी, वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका को अन्य छह क्वालीफायर टीमों के साथ टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर से शुरुआत करनी होगी.

आईसीसी पुरुष टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होगा. इसके क्वालीफायर इस साल आयोजित होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड