ICC CWC 2019: विराट कोहली ने सुपर फैन दादी चारुलता के लिए लिखा पत्र, यूजर्स ने बुरी हैंडराइटिंग के लिए किया ट्रोल

विराट कोहली के पत्र की तस्वीर देखकर फैन्स को लगा कि विराट ने ही उसे लिखा है. इसके बाद यूजर्स ने उनकी हैंडराइटिंग के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मेरे से भी गंदी हैंडराइटिंग है."

विराट कोहली को बुरी हैंडराइटिंग के लिए किया गया ट्रोल (Photo Credits: Twitter)

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सुपर फैन दादी चारुलता को अगले मैच का टिकट देने का वादा किया था. विराट ने अपना वादा पूरा किया और साथ ही चारुलता जी के लिए एक पत्र भी लिखा. बीसीसीआई ने आज एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें चारुलता जी को भारत (India) बनाम श्रीलंका (Srilanka) मैच का लुत्फ उठाते हुआ देखा जा सकता है. इसके अलावा बीसीसीआई ने विराट कोहली द्वारा लिखे गए पत्र की फोटो भी शेयर की.

पत्र की तस्वीर देखकर फैन्स को लगा कि विराट ने ही उसे लिखा है. इसके बाद यूजर्स ने उनकी हैंडराइटिंग के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मेरे से भी गंदी हैंडराइटिंग है." एक और यूजर ने लिखा कि, "जब विराट कॉपी में लिखता होगा तो i की बिंदी ऊपर वाली लाइन में घुस जाती होगी." एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019: भारत बनाम श्रीलंका मैच के दौरान फिर चीयर करती नजर आई टीम इंडिया की सुपर फैन दादी चारुलता पटेल, देखें तस्वीर

आपको बता दें कि आज के मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. श्रीलंका ने भारत को 265 रनों का लक्ष्य दिया है. उनकी टीम की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 128 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. भारत के गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. साथ ही भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जड़ेजा ने भी 1-1 विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी