ICC Cricket World Cup 2019: ऐसा मत कहिए भारत जानबूझकर इंग्लैंड से हारा- पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को मानने से इनकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझकर हारी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पर दोषारोपण करना गलत होगा. पाकिस्तान के काफी पूर्व क्रिकेटरों ने आशंका जतायी थी कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में बाधा पहुंचायी.
ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को मानने से इनकार किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड से जानबूझकर हारी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पर दोषारोपण करना गलत होगा. पाकिस्तान के काफी पूर्व क्रिकेटरों ने आशंका जतायी थी कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में बाधा पहुंचायी. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद टीम के विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने में विफल होने से न तो शर्मसार हैं और न ही अपना पद छोड़ने के इच्छुक हैं.
उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपनी युवा टीम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं. लंदन से लौटने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम ने खराब प्रदर्शन नहीं किया और टीम नाकआउट चरण के लिये क्वालीफाई करने के करीब थी. यह भी पढ़ें- सरफराज अहमद का बयान, कहा- दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले में टीम ने एक इकाई के तौर पर खेला
सरफराज ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें किसी भी चीज के लिये शर्मसार होने की जरूरत है. पहले पांच मैचों में हमारा समय मुश्किल रहा, विशेषकर भारत से हारने के बाद लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की और अंतिम चार मैच जीते, उस पर मुझे गर्व है.’’
भाषा इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

