क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2019: ये बड़ा खिलाड़ी नहीं खेल सकेगा क्रिकेट का महाकुंभ, ड्रग्स है वजह

ईसीबी ने ड्रग्स के सेवन के बाद हेल्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उनके वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भी लगाया है. बीते साल भी हेल्स को सितम्बर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के मारपीट के आरोप में निलम्बित किया गया था. उस घटना में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी शामिल थे.

ICC Cricket World Cup 2019: ये बड़ा खिलाड़ी नहीं खेल सकेगा क्रिकेट का महाकुंभ, ड्रग्स है वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर

बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम से अपना नाम वापस ले लिया है. इस साल विश्व कप इंग्लैंड एवं वेल्स की मेजबानी में खेला जाना है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को हेल्स द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने की पुष्टि की. हेल्स इसके अलावा आयरलैंड के साथ होने वाले एकमात्र वनडे, पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. हेल्स पर ईसीबी ने रिक्रिएशनल ड्रग्स के सेवन के कारण अभी तीन सप्ताह का बैन लगा रखा है. इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि हेल्स ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को विश्व कप से अलग कर लिया है.

ईसीबी ने ड्रग्स के सेवन के बाद हेल्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उनके वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भी लगाया है. बीते साल भी हेल्स को सितम्बर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के मारपीट के आरोप में निलम्बित किया गया था. उस घटना में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी शामिल थे.

यह भी पढ़े: IPL 2019- रोहित शर्मा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, लगा बड़ा जुर्माना

ईसीबी ने कहा है कि विश्व कप टीम में हेल्स का स्थान लेने वाले खिलाड़ के नाम की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).