क्रिकेट

IPL 2019: रोहित शर्मा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, लगा बड़ा जुर्माना

रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब पगबाधा आउट दिया गया तो उन्होंने निराशा में बल्ला नानस्ट्राइकर छोर पर विकेटों में पर मारा. इस तरह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन किया.

IPL 2019: रोहित शर्मा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, लगा बड़ा जुर्माना
रोहित शर्मा (Photo Credit: Twitter)

कोलकाता: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आउट होने के बाद निराशा में विकेटों पर बल्ला मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है. रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब LBW आउट दिया गया तो उन्होंने निराशा में बल्ला नानस्ट्राइकर छोर पर विकेटों में पर मारा. इस तरह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन किया.

मुंबई इंडियन्स ने यह मैच 34 रन से गंवाया था. केकेआर ने इस जीत से लगातार छह मैच हारने का क्रम तोड़ा था. रोहित ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के दोष 2.2 को स्वीकार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).