ICC Champions Trophy 2025: दुबई में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, भारतीय क्रिकेट टीम के आकंड़ों पर एक नजर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक 8 सीजन खेले गए हैं. इस दौरान इन 8 सीजन में सिर्फ 2 ही टीम ने 2 बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया का नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शरूआत से ही अच्छा रहा हैं.
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने आज यानी 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया लेकिन अगर फिट रही रहते है, तो हर्षित राणा (Harshit Rana) वनडे सीरीज खेलेंगे, शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में रवींद्र जडेजा को छोड़ सकते हैं पीछे
इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी.
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अभी तक 8 सीजन खेले गए हैं. इस दौरान इन 8 सीजन में सिर्फ 2 ही टीम ने 2 बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया का नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन शरूआत से ही अच्छा रहा हैं.
टीम इंडिया ने 1998 में हुए पहले सीजन में हिस्सा लिया था. अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले हैं. इन 29 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, 8 मुकाबले गवाए हैं. वही 3 मुकाबले का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस दौरान टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में जीत प्रतिशत 62.06% हैं.
टीम इंडिया अपना मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाता है तो इसी मैदान पर मुकाबला खेलेगा. चलिए जानते हैं कि दुबई के मैदान पर वनडे में टीम इंडिया ने कितने मैच खेले हैं और रिकॉर्ड कैसा रहा है.
दुबई स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
बता दें कि दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 5 में जीत मिली है. 1 मैच टाई पर समाप्त हुआ है. टीम इंडिया का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 285 रन रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया का सबसे छोटा स्कोर 252 रन है.
पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों मैचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दिया है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस मैदान पर खेलने के लिए टीम इंडिया तैयार है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में 20 फरवरी को टीम इंडिया की बांग्लादेश से भिड़ंत होगी. इसके बाद 23 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा. फिर टीम इंडिया 2 मार्च को न्यूजीलैंड की खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी.
दुबई स्टेडियम में टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम
इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. शिखर धवन के बल्ले से 5 पारियों में 68.40 की औसत से 342 रन निकले हैं. इस दौरान शिखर धवन ने 2 शतक जड़े हैं और शिखर धवन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा है. शिखर धवन के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने यहां 5 मैच की 5 पारियों में 105.66 की उम्दा औसत के साथ 317 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. इस पिच पर रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 111 रन रहा है.
दुबई में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 6 मैच की 6 पारियों में 23.70 की औसत से 10 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/45 का रहा है. कुलदीप यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. जसप्रीत बुमराह ने 4 मैच की 4 पारियों में 16 की उम्दा औसत के साथ 8 विकेट झटके हैं. जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/37 का रहा है. इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा ने 4 मैच में 7 विकेट झटके हैं.
दुबई क्रिकेट स्टेडियम के अन्य आंकड़े
बता दें कि दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर 355/5 रन रहा है. इंग्लैंड ने ये स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ साल 2015 में बनाया था. इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर नामीबिया के नाम दर्ज है. साल 2023 में UAE के नामीबिया को महज 91 रनों पर समेत दिया था. 4 मार्च चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

