ICC ने प्रशंसकों से पूछा, दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? जवाब मिला-धोनी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रिकेट प्रशंसकों को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने को कहा और प्रशंसकों ने महेंद्र सिंह धोनी को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना. धोनी ने 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवरों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट प्रशंसकों को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने को कहा और प्रशंसकों ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना. धोनी ने 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवरों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
आईसीसी ने लिखा, "हमको बताएं कि इस दशक का आपका पसंदीदा कप्तान कौन है?" एक फैन ने कहा, "पसंदीदा कप्तान, पंसदीदा विकेटकीपर और पसंदीदा खिलाड़ी, वन मैन-एमएस धोनी"
एक अन्य ने लिखा, "एमएस धोनी. अब तक का सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक." सीमा पार से भी एक फैन ने कहा, "एमएस धोनी को पाकिस्तान की तरफ से प्यार और सम्मान."
संबंधित खबरें
ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा किस पायदान पर काबिज, जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Teams With Most ICC Trophies: टीम इंडिया या ऑस्ट्रेलिया किस टीम ने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब? यहां देखें दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
\