How To Watch Pakistan vs Bangladesh 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming And Telecast: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम लाज बचाने के लिए खेलेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, Manchester Test Match 2025 Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म टीम इंडिया ने बनाए 264 रन, साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार अर्धशतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.

बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला गया. इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और 24 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

 

हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK T20I Head To Head)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम को 19 टी20 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, बांग्लादेश ने सिर्फ पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश की धरती पर दोनों टीमों के बीच आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने छह मुकाबले अपने नाम किए है. जबकि, बांग्लादेश की टीम सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का तीसरा मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 05:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा.

भारत में BAN बनाम PAK तीसरे 2025 टी20I सीरीज का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

भारत में इस बार बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है. इसका मतलब यह है कि भारतीय दर्शकों को टीवी चैनलों पर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 2025 मैच का सीधा प्रसारण देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, फैंस निराश न हों क्योंकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की सुविधा जरूर मौजूद है.

भारत में BAN बनाम PAK दूसरे टी20I 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. लेकिन इसके लिए दर्शकों को ₹99 का मैच पास खरीदना होगा. फैनकोड आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है और यहां पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्कोर, कमेंट्री और स्टैट्स जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, साइम अय्यूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, सुहैब मक़ीम, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरीफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Gaddafi Stadium Gaddafi Stadium Pitch Report LAHORE Lahore Pitch Report Lahore Weather Lahore Weather Update Litton Das PAK vs BAN PAK vs BAN Head To Head PAK vs BAN Live Match Scorecard PAK vs BAN Live Score PAK vs BAN Live Streaming PAK vs BAN Live Toss Update PAK vs BAN Match Winner Prediction PAK vs BAN Pitch Report PAK बनाम BAN PAK बनाम BAN पिच रिपोर्ट PAK बनाम BAN मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम BAN लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम BAN लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम BAN लाइव स्कोर PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम BAN हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team pakistan v/s bangladesh Pakistan vs Bangladesh 3rd T20I Match Pakistan vs Bangladesh Live Match Scorecard Pakistan vs Bangladesh Live Score Pakistan vs Bangladesh Live Streaming In Bangladesh pakistan vs bangladesh live streaming in india Pakistan vs Bangladesh Pitch Report Salman Agha Where To Watch Pakistan vs Bangladesh गद्दाफी स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश बांग्लादेश में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग लाहौर लाहौर पिच रिपोर्ट लाहौर मौसम लाहौर मौसम अपडेट लिटन दास सलमान आगा

\