How to Book UP T20 League Online Ticket 2024: अगस्त से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज, ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर कीमत तक यहां जानें पूरी डिटेल्स
यूपी लीग का पहला सीजन काफी सफल रहा था. इस लीग के दूसरे सीजन में कुल 35 मुकाबले खेले जाएंगे. हर दिन दो मुकाबले होंगे. इस बार टूर्नामेंट में 6 टीम लखनऊ फाल्कन, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्र, कानपुर सुपरस्टार्स, मेरठ मावरिक्स और नोएडा किंग्स खिताब के लिए टकराएंगी. इस लीग के लिए 100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ है.
UP T20 League 2024 Season 2: उत्तर प्रदेश में टी20 क्रिकेट लीग (UP T20 League 2024) धमाल मचाने के लिए पूरी तरफ से तैयार हो गया है. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लखनऊ (Lucknow) का इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेले जाएंगे. यूपी टी20 लीग का दूसरे सीजन का आगाज 25 अगस्त से होने वाला हैं. टूर्नामेंट के आगाज से पहले 25 अगस्त को ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) होगा, जिसमें कई हस्तियों का जमावड़ा लगेगा. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. UP T20 League 2024 Season 2 Live Streaming: 25 अगस्त से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
ये टीमें ले रहीं हिस्सा
यूपी लीग का पहला सीजन काफी सफल रहा था. इस लीग के दूसरे सीजन में कुल 35 मुकाबले खेले जाएंगे. हर दिन दो मुकाबले होंगे. इस बार टूर्नामेंट में 6 टीम लखनऊ फाल्कन, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्र, कानपुर सुपरस्टार्स, मेरठ मावरिक्स और नोएडा किंग्स खिताब के लिए टकराएंगी. इस लीग के लिए 100 से भी ज्यादा खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. भुवनेश्वर कुमार को 35 लाख रुपये में लखनऊ फाल्कन ने अपनी टीम में लिया हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
पहले दिन के लिए यूपीसीए से टिकट दरें तय हुई हैं, जो तीन सौ से लेकर तीन हजार तक होंगी. 17 अगस्त देर रात से बुक माई-शो पर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है. फैंस इकाना स्टेडियम में अपनी सीट ले सकते हैं, उद्घाटन दिवस के टिकटों की कीमत 300 से 3,000 के बीच है. बाकी के मैचों के लिए टिकट कम से कम 49 में उपलब्ध होंगे.
ये दिग्गज आएंगे नजर
बता दें कि पिछले सीजन के सभी मुकाबले कानपुर में खेले गए थे, लेकिन इस बार इस टूर्नामेंट के सभी मैच लखनऊ में आयोजित होंगे. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतने वाले शिवम मावी पर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. शिवम मावी को 20.5 लाख में काशी रुद्रा ने खरीदा है.
चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज समीर रिजवी को 5.40 लाख में लखनऊ फाल्कन और गुजरात टाइटंस के दिग्गज गेंदबाज यश दयाल को 7 लाख में गोरखपुर लायंस ने अपनी टीम में शामिल किया हैं. वहीं, अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला को नोएडा किंग्स ने बेस प्राइज 7 लाख में खरीदा है. इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

