क्रिकेट

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: द ओवल में सीरीज पर होगी अंतिम जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी. आइए मुकाबले से जुड़े अहम खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

England vs Sri Lanka 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: द ओवल में सीरीज पर होगी अंतिम जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Key Players To Watch: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के द किया ओवल (The Kia Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम दूसरे वनडे की शानदार जीत के बाद जीत का सिलसिला जारी रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. जो रूट (Joe Root), विल जैक्स (Will Jacks), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: South Africa vs Australia 2nd ODI Match Stats And Preview: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी. आइए मुकाबले से जुड़े अहम खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (ENG vs SL ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 84 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 41 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

इंग्लैंड को जो रूट, बेन डकेट, टॉम बैंटन और विल जैक्स से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और रेहान अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस और पथुम निसांका पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालागे, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (ENG vs SL Key Players To Watch)

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. उन्होंने दूसरे वनडे में 100 गेंदों पर 121 रन की शानदार पारी खेली थी और सीरीज में अब तक 163 रन बना चुके हैं. दुनिथ वेल्लालागे ने पिछले मुकाबले में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी.

इंग्लैंड की ओर से जो रूट लगातार शानदार फॉर्म में हैं और अपनी पिछली छह वनडे पारियों में 40 या उससे अधिक रन बना चुके हैं. वहीं विल जैक्स बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ रहे हैं. उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट झटके थे और दोनों मैचों में 40 से ज्यादा रन भी बनाए हैं.

टॉम बैंटन और बेन डकेट ने दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़कर अपनी शानदार लय का परिचय दिया था. दूसरी ओर कमिंदु मेंडिस और पथुम निसांका श्रीलंका को एक और मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और दिलशान मदुशंका नई गेंद से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 3rd ODI Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, सचिंदु कोलंबागे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2026 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).