क्रिकेट

Hong Kong vs Qatar 4th T20 2025 Scorecard: चौथे टी20 में हांगकांग ने कतर को 68 रनों से हराया, वकास बरकत ने झटके 4 विकेट

हांगकांग टी20आई चतुष्कोणीय श्रृंखला 2025 में हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज चौथा टी20 मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में हांगकांग ने कतर को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही हांगकांग ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की.

Hong Kong vs Qatar 4th T20 2025 Scorecard: चौथे टी20 में हांगकांग ने कतर को 68 रनों से हराया, वकास बरकत ने झटके 4 विकेट
हांगकांग(credit: X/@ICC)

Hong Kong National Cricket Team vs Qatar National Cricket Team 4th T20 2025 Scorecard: हांगकांग टी20आई चतुष्कोणीय श्रृंखला 2025 में हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज चौथा टी20 मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में हांगकांग ने कतर को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही हांगकांग ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच में हांगकांग की ओर से वकास बरकत को प्लेयर ऑफ द चुना गया. वकास बरकत ने 4 ओवर में 18 रन और एक मैडन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि अंशी रथ बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी निकली. कतर यह लगातार दूसरी हार थी.

यह भी पढें: IPL 2025: आरआर के कप्तान संजू सैमसन पर लगा स्लो ओवर रेट के चलते 24 लाख रुपये का जुर्माना

 

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग ने 7 विकेट के नुकसान और 197 वें रन बनाए। हांगकांग की ओर से अंशी रथ ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 58 रनों की पारी खेले. जिसमें 7 चौके और 1 छक्का लगाए. इसके अलावा बाबर हयात ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन का योगदान दिया. वहीं कतर की ओर से मोहम्मद इरशाद ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि मुजीब-उर-रहमान ने 4 ओवर में 26 रन 2 विकेट मिला.

198 रनों का पीछा करने उत्तरी कतर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम के सलामी बल्लेबाज रिफ़ायी थेरुवथ बिना खाता खोल ही आउट गए. फिर इसके बाद लगातार विकेट गिर रहे और कतर के बल्लेबाजों एक भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. कतर की 19.1 ओवर में 129 रन पर सिमट गई. शाहज़ेब जमील ने सबसे ज्यादा कतर की ओर से 37 रन बनाए. वहीं हांगकांग की ओर से वकास बरकत ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).