Hong Kong Sixes 2025 Schedule And Live Streaming: हांगकांग सिक्सेस में दिखेंगे दिग्गज खिलाड़ी; जानिए टूर्नामेंट की टीमें, स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग समेत टाइम टेबल के साथ पूरा शेड्यूल

टूर्नामेंट में कुल 12 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल, कुवैत और मेजबान हांगकांग (चीन) शामिल हैं.

Hong Kong Sixes 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Hong Kong Sixes 2025 Schedule And Live Telecast: हांगकांग सिक्सेस 2025 का 21वां संस्करण क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांच लेकर आ रहा है. यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर के बीच हांगकांग के टिन क्वोंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड (Tin Kwong Road Recreation Ground) में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 12 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल, कुवैत और मेजबान हांगकांग (चीन) शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में जल्दी आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में रोने लगे बाबर आज़म? जानिए वायरल दावें की सच्चाई

यह टूर्नामेंट ग्रुप-स्टेज फॉर्मेट में खेला जाएगा. 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है, प्रत्येक पूल में तीन-तीन टीमें होंगी. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें प्लेट सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. पहले चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली चार टीमें बाउल लीग (Bowl League) में हिस्सा लेंगी. कुल मिलाकर 29 रोमांचक छह-छह ओवर के मैच खेले जाएंगे, जिनमें हर टीम में छह खिलाड़ी होंगे.

हांगकांग सिक्सेस 2025: टीमें और ग्रुप

पूल A: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल

पूल B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई

पूल C: भारत, पाकिस्तान, कुवैत

पूल D: श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग (चीन)

हांगकांग सिक्सेस 2025: पूरा शेड्यूल और टाइमिंग (भारतीय समयानुसार)

तारीख मुकाबला समय (IST)
7 नवंबर 2025 बांग्लादेश बनाम हांगकांग (चीन) सुबह 5:45 बजे
इंग्लैंड बनाम यूएई सुबह 6:40 बजे
पाकिस्तान बनाम कुवैत सुबह 7:35 बजे
अफगानिस्तान बनाम नेपाल सुबह 8:30 बजे
श्रीलंका बनाम हांगकांग (चीन) सुबह 9:25 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान सुबह 11:15 बजे
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दोपहर 12:10 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 1:05 बजे
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दोपहर 2:00 बजे
8 नवंबर 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम नेपाल सुबह 5:45 बजे
भारत बनाम कुवैत सुबह 6:40 बजे
बाउल 1st मैच (A3 बनाम D3) सुबह 7:35 बजे
बाउल 2nd मैच (B3 बनाम C3) सुबह 8:30 बजे
क्वार्टर फाइनल 1 (B1 बनाम D2) सुबह 9:25 बजे
क्वार्टर फाइनल 2 (A1 बनाम C2) सुबह 10:20 बजे
बाउल 3rd मैच (A3 बनाम C3) सुबह 11:15 बजे
बाउल 4th मैच (B3 बनाम D3) दोपहर 12:10 बजे
क्वार्टर फाइनल 3 (D1 बनाम B2) दोपहर 1:05 बजे
क्वार्टर फाइनल 4 (C1 बनाम A2) दोपहर 2:00 बजे
9 नवंबर 2025 बाउल 5th मैच (A3 बनाम B3) सुबह 5:45 बजे
प्लेट सेमीफाइनल 1 (LQ1 बनाम LQ2) सुबह 6:40 बजे
प्लेट सेमीफाइनल 2 (LQ3 बनाम LQ4) सुबह 7:35 बजे
बाउल 6th मैच (C3 बनाम D3) सुबह 8:30 बजे
सेमीफाइनल 1 (WQ1 बनाम WQ2) सुबह 9:25 बजे
सेमीफाइनल 2 (WQ3 बनाम WQ4) सुबह 10:20 बजे
बाउल फाइनल सुबह 11:15 बजे
प्लेट फाइनल दोपहर 12:10 बजे
फाइनल मुकाबला दोपहर 1:05 बजे

हांगकांग सिक्सेस 2025: पूरी टीमें

भारत: दिनेश कार्तिक (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, भारत चिपली, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, रॉबिन उथप्पा

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), इकराम अलिखिल, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, फर्मानुल्लाह सफी, इजाज अहमद, सिदीकुल्लाह पाचा

दक्षिण अफ्रीका: जॉर्डन मॉरिस (कप्तान), अब्दुल्ला बायोमी, इथन कनिंघम, मबुलेलो ड्यूबे, काशिफ जोसेफ, ब्लेक सिम्पसन, जोरिच वान स्काल्कविक

नेपाल: शरद वेसावकर (कप्तान), संदीप जोरा, लोकेश बम, बसीर अहमद, आदिल अंसारी, राशिद खान, रूपेश सिंह

ऑस्ट्रेलिया: डैन क्रिश्चियन (कप्तान), जेम्स पैटिन्सन, जैक वुड, फवाद अहमद, सैम हीज़लेट, एलेक्स रॉस, एंड्रयू फेकेटे

यूएई: हर्षित कौशिक (कप्तान), खालिद शाह, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मुहम्मद सगीर खान, निलांश केशवानी, रेझिथ अर्जुनन

कुवैत: यासिन पटेल (कप्तान), उस्मान पटेल, मीत भावसार, बिलाल ताहिर, रविजा संदेरावन, अदनान इदरीस, मोहम्मद शफीक

बांग्लादेश: अकबर अली (कप्तान), अबु हैदर रॉनी, जिशान आलम, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, राकिबुल हसन, तौफायल अहमद

श्रीलंका: लाहिरू मदुशांका (कप्तान), धनंजय लक्षन, थनुका दाबारे, निमेश विमुक्ति, लाहिरू समरकोन, थारिंदु रत्नायके, सचिथा जयतिलाके, मोविन सुबासिंघे (स्टैंडबाय)

हांगकांग सिक्सेस 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर भारत में किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल