Hardik Pandya Milestone: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में उतरते ही हार्दिक पांड्या ने किया कमाल, खेला अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में उतरते ही हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की, क्योंकि उन्होंने अपना 100वां टी20 मैच खेला. ​​उन्होंने 2016 में अपना T20I डेब्यू किया. 99 मैचों में 140.68 की स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाए, जिसमें उनके नाम चार अर्द्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में पांड्या ने 81 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 रहा है. 30 वर्षीय पांड्या ने T20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है.

हार्दिक पांड्या ने खेला अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच