Harbhajan Singh On Anushka- Athiya: फाइनल के दौरान लाइव टीवी पर अनुष्का शर्मा- अथिया शेट्टी पर हरभजन सिंह ने की सेक्सिस्ट कमेंट, नेटिज़न्स ने दी प्रतिक्रिया

IND vs AUS World Cup 2023 Final: भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से खेला. अपने पतियों का हौसला बढ़ाने के लिए विराट कोहली और केएल राहुल के पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी स्टेडियम पहुंची थी. जैसे ही ब्रॉडकास्टर कैमरे ने उन्हें खेल के दौरान देखा तो कमेंटेटर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लाइव टीवी पर उन पर एक लैंगिक टिप्पणी की और संकेत दिया कि उन्हें खेल की समझ नहीं है. उनके इस बयान से प्रशंसक नाराज हो गए और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

विडियो देखें: