Happy birthday VVS Laxman: वीवीएस लक्ष्मण के जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा- 'इनकी रिस्ट में अलग ही ट्विस्ट था'

क्रिकेट जगत ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को उनके जन्मदिन पर बधाई है. लक्ष्मण रविवार को 46 वर्ष के हो गए. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्विटर पर कहा, " लक्ष्मण भाई, जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. उम्मीद है कि आगे आने वाले दिन आपके लिए बेहतर हो." वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "इनकी रिस्ट में अलग ही ट्विस्ट था.

वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credits: Getty Images)

Happy birthday VVS Laxman: क्रिकेट जगत ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को उनके जन्मदिन पर बधाई है. लक्ष्मण रविवार को 46 वर्ष के हो गए. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्विटर पर कहा, " लक्ष्मण भाई, जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. उम्मीद है कि आगे आने वाले दिन आपके लिए बेहतर हो." वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "इनकी रिस्ट में अलग ही ट्विस्ट था. एक शानदार दोस्त वीवीएस लक्ष्मण को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले."

सुरेश रैना ने कहा, "हैप्पी बर्थडे वीवीएस लक्ष्मण. आपके जैसे दिग्गजों के साथ खेलना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है." युवराज सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " आप जैसे जेंटलमैन के साथ खेलना सम्मान की बात है, आपकी खुशियों और अच्छी सेहत की कामना करता हूं."

यह भी पढ़ें- VVS Laxman On MS Dhoni: वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी हमेशा नतीजों से भावनात्मक रूप से अलग रहते थे

गौतम गंभीर ने लिखा, " जन्मदिन मुबारक हो वीवीएस लक्ष्मण, आपको जनना किसी खुशी से कम नहीं है. इतने सालों में जो यादें आपके साथ जुड़ी हैं, उनका शुक्रिया, आपके अच्छी सेहत और खुशियों के लिए शुभकामनाएं."

लक्ष्मण ने भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश : 8781 और 2338 रन बनाए हैं. 2001 में ईडन गॉर्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी 281 रनों की मैच जिताऊ यादगार पारी अभी लोगों के जेहन में याद है जब भारत ने फॉलोऑन खेलते हुए मैच जीता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा टॉप पर, एमएस धोनी-विराट विराट भी सूची में शामिल

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े टीम स्कोर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर रोहित शर्मा तक ने खेली यादगार पारियां

India vs West Indies ODI Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में इन भारतीय बल्लेबाजों में मचाया तांडव, खेले हैं सबसे बड़ी पारी; इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है ऐतिहासिक रिकॉर्ड