क्रिकेट

GT vs DC, TATA IPL 2025 35th Match Toss Update And Live Scorecard: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Delhi Capitals, 35th Match IPL 2025 Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 35वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ टॉप पर हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की टीम आठ पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Gujarat vs Delhi, TATA IPL 2025 35th Match Stats And Preview: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है. इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).