Gujarat Titans Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 66th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 66वां मुकाबला आज यानी 21 मई को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीजन का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेंगी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 9 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 5 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराया था.
गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और राहुल तेवतिया मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 229 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाजी साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान साई सुदर्शन ने महज 53 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए. साई सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 64 रन बनाए.
दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को स्पेंसर जॉनसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से स्पेंसर जॉनसन, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. स्पेंसर जॉनसन, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 230 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 229/4, 20 ओवर (साई सुदर्शन 84 रन, शुभमन गिल 64 रन, जोस बटलर नाबाद 57 रन, राहुल तेवतिया 0 रन और वाशिंगटन सुंदर 7 रन.)
चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (स्पेंसर जॉनसन 1 विकेट, अंशुल कंबोज 1 विकेट और मुकेश चौधरी 1 विकेट).
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY