सरकार ने न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू करने की इजाजत दी

न्यूजीलैंड सरकार ने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की इजाजत दे दी है. कोरोना के कारण कई महीनों से यहां इंटरनेशल क्रिकेट बंद है. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. एनजेडसी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा, "सरकार ने हमें इंटरनेशनल क्रिकेट आयोजित कराने की हरी झंडी दे दी है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट (Photo Credits: Twitter @CricketAus)

न्यूजीलैंड सरकार ने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की इजाजत दे दी है. कोरोना के कारण कई महीनों से यहां इंटरनेशल क्रिकेट बंद है. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. एनजेडसी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा, "सरकार ने हमें इंटरनेशनल क्रिकेट आयोजित कराने की हरी झंडी दे दी है. अब हम नवम्बर में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की मेजबानी का कार्यक्रम बना सकते हैं."

वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड में उसी के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं जबकि पाकिसतान को तीन टी20 और दो टेस्ट खेलने हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज खेलने पर भी विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | न्यूजीलैंड क्रिकेट को वेस्टइंडीज, पाकिस्तान की मेजबानी के लिए मंजूरी मिली

इस बीच, न्यूजीलैंड टीम का आस्ट्रेलिया दौरा जो अगले साल जनवरी में होना था, टाल दिया गया है. अब यह सीरीज कब होगी, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है. इस सीरीज के तहत तीन वनडे और एक टी20 मुकाबला होना था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट