Gautam Gambhir On Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद गौतम गंभीर हुए कायल, कह दी बड़ी बात, देखें पोस्ट

Paris Olympics 2024: भारत के टॉप एथलीट नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो के फाइनल में ऐतिहासिक रजत पदक जीता है. जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. टोक्यो ओलंपिक्स के गोल्ड मेडल को नीरज चोपड़ा नहीं बचा पाए है, लेकिन फिर भी, पूरी तरह से फिट न होने के बावजूद पोडियम पर जगह बनाना जेवलिन थ्रोअर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. नीरज ने 89.45 मीटर की थ्रो दर्ज करके लगातार ओलंपिक पदक जीते है. इस बीच, स्वर्ण पदक की उम्मीद के बावजूद घर पर रजत पदक जीतना निराशाजनक नहीं था, क्योंकि खेल जगत और प्रशंसकों ने नीरज की इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया. भारत के कोच गौतम गंभीर ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नीरज चोपड़ा की प्रशंसा करने वाले पहले लोगों में से एक थे. गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "यह आइकन हर भारतीय को खुशी दिए बिना कभी नहीं लौटता."

देखें गौतम गंभीर का पोस्ट: