Gautam Gambhir Offers Prayers at Kalighat Temple: भारत बनाम इंग्लैंड फर्स्ट टी20 से पहले गौतम गंभीर ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में की पूजा- अर्चना, देखें वीडियो

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी 2025 को कोलकाता(Kolakata) के इडेन गार्डन(Eden Garden) में खेला जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 21 जनवरी(मंगलवार) को भारत बनाम इंग्लैंड(IND vs ENG) पहले टी20 2025 से पहले लोकप्रिय कालीघाट मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की. समाचार एजेंसी PTI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, टीम इंडिया के मुख्य कोच को मंदिर के अंदर खड़े होकर प्रार्थना करते हुए देखा गया, जबकि एक पुजारी ने उनके माथे पर 'तिलक' लगाया. गौतम गंभीर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की निराशा को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहेंगे.

गौतम गंभीर ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में की पूजा- अर्चना