इंग्लैंड को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पॉल कॉलिंगवुड ने क्रिकेट से लिया संन्यास

वह उस इंग्लैंड टीम के कप्तान थे जिसने 2010 विश्व टी20 में टीम को पहली बार वैश्विक ट्राफी जीती थी. वह काउंटी में डरहम के लिये खेलते हैं. 42 वर्षीय कोलिंगवुड ने कहा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद मैंने सत्र के अंत में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का फैसला किया है. ’’

पॉल कॉलिंगवुड (PhotoCredit-englandCricket/Twitter)

लंदन. इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर पॉल कोलिंगवुड ने गुरूवार को घोषणा की कि वह प्रथम श्रेणी सत्र के अंत में अपने पेशेवर करियर को अलविदा कह देंगे. तीन बार एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहने वाले कोलिंगवुड ने इंग्लैंड के लिये 68 टेस्ट, 197 वनडे अंतरराष्ट्रीय और 36 टी20 मैच खेले हैं। 22 साल पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पर्दापण किया था.

वह उस इंग्लैंड टीम के कप्तान थे जिसने 2010 विश्व टी20 में टीम को पहली बार वैश्विक ट्राफी जीती थी. वह काउंटी में डरहम के लिये खेलते हैं. 42 वर्षीय कोलिंगवुड ने कहा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद मैंने सत्र के अंत में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का फैसला किया है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता था कि यह दिन तो आयेगा ही लेकिन इसके बावजूद यह आसान नहीं था, हालांकि यह भावनात्मक फैसला है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिये समय सही है और मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने इस खेल को अपना सबकुछ दिया है. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू