Seats Condition At Wankhede Stadium: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिलाओ के टेस्ट मैच के दौरान वानखेड़े में गंदे सीटों पर बैठने को मजबूर फैंस, वीडियो शेयर कर व्यक्त किया अपना दुख

IND-W vs AUS-W Test Match: भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के टेस्ट मैच के दौरान एक फैन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गंदी सीटों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में स्टैंड के एक तरफ की सीटें पक्षियों के मल से भरी हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए फैन ने लिखा, ''उन सीटों का हाल जहां हमें MCA ने जबरन बैठाया था!'' हालाँकि, भारतीय क्रिकेट में यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि प्रशंसकों ने पहले इस साल अक्टूबर से नवंबर तक आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान विभिन्न स्टेडियमों में सीटों की खराब स्थिति का खुलासा किया था. जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

विडियो देखें: