क्रिकेट

Fans Cheer Team India Outside Lucknow Stadium: भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले फैंस में दिखा उत्साह, कहा- विराट फिर से लगाएं शतक, विश्व कप जीतेंगे, देखें वीडियो

अपराजित भारत रविवार को लखनऊ में चल रहे 2023 विश्व कप के 29वें वनडे मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा. दोनों टीमों की किस्मत विपरीत रही है और वे तालिका में विपरीत हिस्सों में हैं. मेजबान भारत अजेय है और दूसरे स्थान पर मौजूद है.

Fans Cheer Team India Outside Lucknow Stadium: भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले फैंस में दिखा उत्साह, कहा- विराट फिर से लगाएं शतक, विश्व कप जीतेंगे, देखें वीडियो
Before IND vs ENG Match Fans Cheer Team India (Photo: ANI)

Fans Cheer Team India Outside Lucknow Stadium: अपराजित भारत रविवार को लखनऊ में चल रहे 2023 विश्व कप के 29वें वनडे मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा. दोनों टीमों की किस्मत विपरीत रही है और वे तालिका में विपरीत हिस्सों में हैं. मेजबान भारत अजेय है और दूसरे स्थान पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2023: भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले, एक कलाकार ने लखनऊ में रेत कला बनाई, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड (तीसरे) और ऑस्ट्रेलिया (चौथे) पर है. दूसरी ओर, इंग्लैंड चार मैचों में केवल एक जीत के साथ 10 टीमों की तालिका में आखिरी पायदान पर है. इंग्लैंड के लिए यह मैच बहुत अहम है क्योंकि अगर यह मैच अगर इंग्लैंड हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

देखें वीडियो:

इस बीच भारत बनाम इंग्लैंड आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 23 मैच से पहले, कानपुर के एक प्रशंसक, रविशंकर मिश्रा कहते हैं, "हम बहुत उत्साहित हैं और हम कानपुर से आए हैं. हम यहां विराट और रोहित को देखने आए हैं. हम चाहते हैं कि विराट फिर से शतक लगाएं और हम जीतें... भारत विश्व कप जीतेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है. हम पूरी रात सोए नहीं हैं, हम मैच के लिए स्टेडियम में आने के लिए उत्साहित थे...".

वहीं एक और भारतीय क्रिकेट प्रशंसक प्रेम नारायण कहते हैं, "भारत जीतेगा. लेकिन हमें यह नहीं मानना चाहिए कि कोई भी खिलाड़ी कमज़ोर है क्योंकि हर कोई जीतने के लिए आता है... इंग्लैंड भी शीर्ष टीमों में से एक है. इंग्लैंड कड़ी टक्कर देगा..."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).