ENG vs SA 2nd ODI 2025 Toss And Live Scorecard: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. यह मानते हुए कि शुरूआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी और उनकी टीम इसका फायदा उठा सकती है
England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला 04 सितंबर(गुरुवार) को लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. यह मानते हुए कि शुरूआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी और उनकी टीम इसका फायदा उठा सकती है. इंग्लैंड ने सॉनी बेकर की जगह साकिब महमूद को शामिल किया है, जिन्हें ब्रूक ने बेहद हुनरमंद गेंदबाज बताया. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी कहा कि वे गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन अब बल्लेबाजी में जल्दी ढलने की जरूरत होगी. बावुमा ने सादगी और लगातार सुधार पर जोर दिया.
इंग्लैंड ने जीता टॉस
The starting XI for Lord’s! 🔥
Toss done and we’re bowling at the Home of Cricket 🏏
🏴 #ENGvSA 🇿🇦
— England Cricket (@englandcricket) September 4, 2025
यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
Toss Update 🪙
🏴 England have won the toss and elected to Bowl first.
🔄 Two changes for the Proteas in the second ODI: Wiaan Mulder and Tony de Zorzi are replaced by Matthew Breetzke and Senuran Muthusamy.
Here’s our starting XI for today’s clash. 🏏#WozaNawe pic.twitter.com/lB81pfYKAt
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 4, 2025
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे 2025 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा. हालांकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. फैंस अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर आसानी से मुकाबला देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

