England Women vs West Indies Women T20 Head To Head: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं.
England Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की है. ऐसे में सेमीफाइनल में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज को हराना की कोशिश करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत दर्ज की है. जबकि एक में हार का समाना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. यह भी पढें: ENG W vs WI W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े
इंग्लैंड महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम टी20 में 28 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. इंग्लैंड ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 8 में जीत नसीब नहीं हुई है. इसके अलावा 2012 में एक मैच बराबरी पर छूटा था. बता दें की महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप चरणों में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने तीन-तीन मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में आज इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम टी20 में अपनी 9वीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड: माया बाउचियर, डेनियल व्याट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेट कीपर), डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लिंसी स्मिथ
वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), स्टैफनी टेलर, कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, मैंडी मंगरु, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

