ENG W vs WI W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
England Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team 20th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Live Streaming: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 15 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की है. ऐसे में सेमीफाइनल में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज को हराना की कोशिश करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत दर्ज की है. जबकि एक में हार का समाना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. यह भी पढें: Pakistan vs England Test Head To Head: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच इंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला के बीच कब खेला जाएगा?
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच इंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला के बीच 15 अक्टूबर मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की भारत में 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे. ऐसे में यहां से फैंस टीवी पर इंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला के बीच मुकाबले का लुफ्त उठा सकतें हैं. इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
इंग्लैंड महिला टीम: हीदर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), माइया बाउचियर, डेनिएल व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, बेस हीथ, एलिस कैप्सी, फ्रेया केम्प, लिन्से स्मिथ
वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, कियाना जोसेफ, आलिया एलेने, मैंडी मंगरु, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक , ज़ैदा जेम्स, नेरिसा क्राफ्टन, चेडियन नेशन, शमिलिया कॉनेल
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

