मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद अल्जारी जोसेफ ने नहीं छोड़ा मैदान, शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड को दी शिकस्त

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ मां के निधन के बावजूद शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अल्जारी की मां शेरॉन का शनिवार सुबह निधन हो गया.

अल्जारी जोसेफ (Photo Credit: Twitter)

England vs West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) मां के निधन के बावजूद शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अल्जारी की मां शेरॉन का शनिवार सुबह निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं. टीम के साथी खिलाड़ियों ने अल्जारी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे. वेस्टइंडीज टीम के मैनेजर रॉल लुइस ने कहा, "युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ की मां शेरॉन जोसफ की सूचना पाकर हम बहुत दुखी हुए. वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं. हम ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ये समय अल्जारी और उनके परिवार के लिए मुश्किल भरा है. उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द इससे उबर जाएंगे. हम सभी की संवदेना उनके और उनके परिवार के साथ है."

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों इस तेज गेंदबाज ने कहा भारतीय टीम को केवल विराट कोहली के उपर निर्भर नहीं रहना चाहिए?

बता दें कि तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अल्जारी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हर्डल में मौजूद थे. टीम प्रबंधन ने उनके बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पुष्टि की है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\