England vs South Africa, 1st T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका है. विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने मंगलवार (9 सितंबर) को इस बारे में जानकारी दी है. दरअसल, मिलर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वनडे सीरीज में 2-1 की जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अब टी20 प्रारूप में अपनी बढ़त बनाए रखना चाहेगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था. अब पहले टी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. यह भी पढें: England vs South Africa, 1st T20I Match 2025 Cardiff Pitch Report And Weather Update: सोफिया गार्डन में इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें कार्डिफ़ पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका है. विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने मंगलवार (9 सितंबर) को इस बारे में जानकारी दी है. दरअसल, मिलर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वनडे सीरीज में 2-1 की जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका अब टी20 प्रारूप में अपनी बढ़त बनाए रखना चाहेगा. दूसरी ओर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इस मुकाबले में सैम करन की वापसी इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकती है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज और डोनोवन फेरेरा को अपनी टीम में शामिल किया है. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कार्डिफ में 10 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि, मैनचेस्टर में दूसरा मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA T20I Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 12 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. ऑलराउंडर सैम करन की टीम में वापसी हो गई है. सैम करन ने नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी20 खेला था.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 55%

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 45%.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA Likely Playing XI For 1st T20I vs ENG): एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Playing XI For 1st T20I vs SA): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Scorecard: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का टारगेट, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा हैं इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

England vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच नॉटिंघम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\