England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम इटली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. ग्रुप C में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगी. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि इटली की कमान हैरी मानेन्टी के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट और जोस बटलर नजर आएंगे, वहीं इटली की तरफ से जियान मीडे, हैरी मानेन्टी और जेजे स्मट्स पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.

हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं इटली की टीम मजबूत इंग्लैंड को चुनौती देकर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 202 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से विल जैक ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान विल जैक ने 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए. विल जैक के अलावा टॉम बैंटन ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इटली की टीम को ग्रांट स्टीवर्ट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इटली की ओर से ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिसन कलुगामागे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिसन कलुगामागे के अलावा जेजे स्मट्स, अली हसन और बेन मनेंटी ने एक-एक विकेट चटकाए. इटली की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 203 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 202/7, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 28 रन, जोस बटलर 3 रन, जैकब बेथेल 23 रन, टॉम बैंटन 30 रन, हैरी ब्रूक 14 रन, सैम करन 25 रन, विल जैक नाबाद 53 रन, जेमी ओवरटन 15 रन और जोफ्रा आर्चर नाबाद 1 रन और आदिल राशिद रन.)

इटली की गेंदबाजी: (जेजे स्मट्स 1 विकेट, अली हसन 1 विकेट, ग्रांट स्टीवर्ट 2 विकेट, क्रिसन कलुगामागे 2 विकेट और बेन मनेंटी 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.