Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 30th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप B में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत दर्ज करना जरूरी होगा. ऑस्ट्रेलिया टीम की अगुवाई मिचेल मार्श कर सकते हैं, जिनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 स्टेज में इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें कब और कहां होंगे बाकी मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. अगर मिचेल मार्श फिट होकर वापसी करते हैं तो ग्लेन मैक्सवेल को बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ओपनर कमिल मिशारा की जगह कुसल परेरा को मौका मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला श्रीलंका की सरजमीं पर खेला जा रहा है और दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SL T20I Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में सफलता मिली है. वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता और एक हारा है, जबकि श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने भी अहम मौकों पर कड़ी टक्कर दी है. टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता.

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Pallekele Pitch Report)

पल्लेकेले की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के कारण हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (AUS vs SL Key Players To Watch Out): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): ट्रैविस हेड और दुश्मंथा चमीरा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मिचेल मार्श और महीश थीक्षाना के बीच की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और दासुन शनाका के बीच ऑलराउंड प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प रहेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले 30वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS vs SL T20 World Cup 30th Match Live Streaming In India)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs SL 30th Match Playing Prediction)

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैट कुहनेमन.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कमिल मिशारा/कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.