England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट और जोस बटलर नजर आएंगे, वहीं इटली की तरफ से जियान मीडे, हैरी मानेन्टी और जेजे स्मट्स पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.
England National Cricket Team vs Italy National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 29th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. ग्रुप C में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगी. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि इटली की कमान हैरी मानेन्टी के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
कोलकाता में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs ITA 29th Match Playing)
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन.
इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट और जोस बटलर नजर आएंगे, वहीं इटली की तरफ से जियान मीडे, हैरी मानेन्टी और जेजे स्मट्स पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.
हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वहीं इटली की टीम मजबूत इंग्लैंड को चुनौती देकर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इटली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2026 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

