England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 2 Live Score Update: जोश टोंग ने इंग्लैंड की टीम को दिलाई 8वीं सफलता, तिहरे शतक से चूके शुभमन गिल
इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Day 1 Live Score Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 85 ओवर में पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए थे. आज दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को आठवां बड़ा झटका लगा हैं. शुभमन गिल 269 रन बनाकर जोश टोंग का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 574/8.

टीम इंडिया को लगा आठवां बड़ा झटका:

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.