एक दूजे की हुईं इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी कैथरीन ब्रंट और नट साइवर, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Katherine Brunt and Nat Sciver Marriage: इंग्लैंड (England) के क्रिकेटर्स नट साइवर (Nat Sciver) और कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रविवार (29 मई) को शादी के बंधन में बंध गए. दोनों महिला खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत के अगुआ रहे थे.

कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने की शादी (Photo Credits: Instagram)

Katherine Brunt and Nat Sciver Marriage Pics: इंग्लैंड (England) के क्रिकेटर्स नट साइवर (Nat Sciver) और कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रविवार (29 मई) को शादी के बंधन में बंध गए. दोनों महिला खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत के अगुआ रहे थे. उन्होंने 2017-18 में अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर किया था. हालांकि दोनों ने 2020 में शादी करने का निर्णय लिया था, लेकिन कोविड-19  महामारी के कारण दोनों की शादी स्थगित हो गई.

करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों एक निजी समारोह में एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे. क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बनी इसा गुहा (Isa Guha) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट की शादी का खुलासा किया है. गुहा ने शादी की कुछ तस्वीरें भी इन्स्टाग्राम पर साझा की है. IPL 2022 Final, GT vs RR: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा, डेब्यू सीजन में पांड्या ब्रिगेड बनी चैंपियन

कैथरीन ब्रंट और नट साइवर शादी के बंधन में बंधे, देखें खूबसूरत तस्वीरें-

इस जोड़े ने 2018 की नए साल की पूर्व संध्या पर सगाई करने का फैसला किया था और अब चार साल बाद खुशी-खुशी शादी कर ली है. कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड